हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सिमरौली निवासी निशा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले कपूरपुर क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी निवासी सतीश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज का दबाव बनाने लगे और प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी ना होने पर आरोपी उसके साथ मारपीट भी करते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सतीश, ससुर शिवकुमार, सास कमला, देवर यशपाल व गौरव तथा ननद-नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116

























