हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की और अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गालंद बस स्टैंड के पास होटल नंदराम और होटल स्टैंड के बीच में मनोज कुमार तोमर पुत्र प्रकाश तोमर द्वारा 300 वर्ग मीटर में व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एचपीडीए के अधिकारियों ने बताया कि मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही व्यावसायिक भवन का निर्माण हो रहा था जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एचपीडीए के अधिकारियों ने उसे सील कर दिया। इस दौरान अवर अभियंता देशपाल सिंह, वीरेश राणा, प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483























