हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): देश लगातार तरक्की कर रहा है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित लज्जापुरी के सामने शमशान घाट में मंगलवार की दोपहर एक तांत्रिक और एक व्यक्ति किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए तांत्रिक प्रक्रिया कर रहे थे। तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर तांत्रिक पर पड़ी। इसके बाद लोग इकट्ठा हुए और तांत्रिक की ओर दौड़े जिसके बाद लोगों को खुद की ओर आता देख तांत्रिक फरार हो गया जबकि स्थानीय लोगों ने एक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला मंगलवार की दोपहर का है जब तांत्रिक अपने एक साथी के साथ तांत्रिक गतिविधि कर रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने तांत्रिक को देखा और अन्य लोगों को सूचित किया। इसके बाद संजय अपने साथियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर तांत्रिक भाग खड़ा हुआ जबकि एक को पकड़ लिया। संजय ने बताया कि सिंदूर, तेल, चूड़ी, श्रृंगार के समान के साथ तांत्रिक गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा था। तांत्रिक मौके से भाग खड़ा हुआ जबकि एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






















