👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित श्यामपुर रोड पर रेलवे लाइन के पास कूड़े के ढ़ेर में किसी ने आग लगा दी। इस दौरान क्षेत्र प्रदूषित हो गया और लोगों को मजबूरन ज़हरीली हवा में सांस लेना पड़ा। लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
आपको बता दें कि सोमवार को हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 283 के आसपास बना हुआ था। हालांकि मंगलवार की सुबह हवा की सेहत थोड़ी सुधरी लेकिन इसी बीच एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई जिसमें श्यामपुर रोड पर कूड़े में किसी ने आग लगा दी। आग लगने के दौरान दूर से ही धुआं देखा जा सकता था। ऐसे में हवा प्रदूषित हो गई और लोगों को मजबूरन ज़हरीली हवा में सांस लेना पड़ा।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






















