
हापुड़ में बेसमेंट में चल रही है व्यवसायिक गतिविधियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में बेसमेंट में चलने वाली व्यवसायिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाने और कड़ी जांच करने का निर्देश दिया है।
हापुड़ के रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, दिल्ली-गढ़ रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड पर शायद ही कोई ऐसा कांम्पलेक्स बचा हो जिसमें बेसमेंट न बना हो और निर्माणाधीन भवनों में बेसमेंट न बनाए जा रहे हो। ये काम्पलैक्स तथा बेसमेंट अग्नि सुरक्षा मानव, भवन निर्माण मानक तथा विद्युत भार आदि के मानक भी पूरे नहीं करते हैं।
हापुड़ में बेसमेंट में कोचिंग, लाइब्रेरी, वर्कशॉप, चिकित्सा यानि कि नर्सिंग व अन्य व्यापारी गतिविधियां जारी हैं। हापुड़ में बने बेसमेंट एक भी मानक को पूरा नहीं करते हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर वर्षों पहले एक बिजनेस कांम्पलेक्स के बेसमेंट में बनी दुकानों को सील किया गया था तथा नगर पालिका हापुड़ के अवैध रूप से बनी तीन मंजिले व्यवसायिक भवन को जमीदोंज किया गया था।
एचपीडीए की भूमिका संदिग्धः
हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण का गठन इसलिए किया गया था कि हापुड़ का सुव्यवस्थित तरीके से विकास होगा, परंतु प्राधिकरण में तेजी से बढ़ रही लिफाफा कलचर ने सब कुछ बिगाड़ कर रख दिया। यही कारण है कि हापुड़ में बिजनेस कांम्पलेक्स सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हैं।
खतरनाक बेसमेंटः
हापुड़ के व्यवसायिक भवनों में हजारों वर्ग मीटर में बने बेसमेंट तो अनेक खतरनाक मोड़ पर हैं जिनमें वर्कशॉप संचालित होती है। इन वर्कशॉप में पेट्रोल डीजल केमिकल आदि का प्रयोग होता है। हापुड़ में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए गठित कमेटी को बेसमेंट में चल रही खतरनाक व्यापारिक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिए।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























