
लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर दी बधाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के रहने वाले क्रिश तेवतिया का चयन सेना में लेफ्टिनेंट के लिए हो गया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। जब वह हापुड़ जनपद पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आपको बता दें क्रिश तेवतिया के पिता मान तेवतिया और माता सर्वेश तेवतिया ने बताया कि उनके बेटे क्रिश ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। दिन-रात एक कर बेटे ने कड़ी मेहनत की और सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर उसका चयन हो गया। वह अब देश की सेवा करेगा। अपने बेटे की सफलता से परिजनों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर विधायक विजय पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने उन्हें शुभकामनायें दी।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























