बृजघाट पर नेह नीड़ के बच्चों ने किया योग
हापुड सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बृजघाट द्वारा बुधवार की प्रातः काल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।संघ की दैनिक शाखा पर आने वाले स्वयंसेवकों के अतिरिक्त नेह नीड़ के विद्यार्थियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों व माता बहनों ने भी उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य स्वामी सर्वेश्वरानंद जी ने की तथा सःघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता वासुदेव शर्मा ने इस अवसर पर योग से संबंधित आश्चर्यजनक घटनाओं का वर्णन किया।
उपस्थित विद्यार्थियों तथा नागरिकों ने योग आसन एवं प्रणायाम का अभ्यास किया।नेह नीड़ के भैयाओं ने योग की विशेष प्रस्तुति से सभी को तालियाँ बनाने पर विवश कर दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























