👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के चेयरमैन सुधा देवी, सभासदों व अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को नगर पंचायत बाबूगढ़ के प्रांगण में योग किया। चेयरमैन सुधा देवी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर लगाए। इस वर्ष देश नवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है जिसकी थीम वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग रखी गई है।






















