
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रम विभाग द्वारा जनपद हापुड़ में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी अभियान चलाया गया और धौलाना तहसील में कार्रवाई भी की गई। संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम अभियान चलाया गया। धौलाना तहसील में बाइक सर्विस सेंटर में एक बाल श्रमिक तथा रेस्टोरेंट में एक किशोर चिन्हित किया गया। दोनों सेवायोजक के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई अपनाई जाएगी। संयुक्त टीम में AHTU से लीलाराम मीना si एवं पवन कुमार रवि कुमार तथा उषा वर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।
वाहनों में जीपीएस ट्रैकर व सीसीटीवी लगवाने के लिए संपर्क करें: 81262 93996



























