हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चेक बाउंस के मामले में पीड़ित महिला ने जब आरोपी के खिलाफ मुकदमा डाला तो आरोपी आग बबूला हो गया और पीड़िता को एक्सीडेंट में मारने की धमकी देने लगा। न्याय के लिए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से गुहार लगाई जिनके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आदर्श नगर कॉलोनी निवासी प्रीति ने बताया कि मोहल्ले के ही धर्म सिंह को उसने तीन लाख रुपए उधार दिए थे जिसके बदले धर्म सिंह ने अपने बैंक एक चेक दिया जो कि बाउंस हो गया जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में बाद दायर किया था। आरोप है की 29 अक्टूबर को पीड़िता घर से मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थी कि रास्ते में धर्म सिंह ने एक्सीडेंट करा उसे जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622























