👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में नवरात्रों के अवसर पर मां चंडी की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आस्था का सैलाब इस कदर उमड़ा कि श्रद्धालु खुद को भजनों पर नृत्य करने से रोक ना सके। इसी के साथ-साथ महिलाओं ने भी पालकी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मैया का आशीर्वाद लिया। यह पालकी यात्रा बाबूगढ़ के मेन बाजार, डिपो रोड, अंबेडकर रोड, बछलौता रोड, फौजी कॉलोनी आदि से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर शरद सिंगल, मोहित, तनु सिंगल, सचिन गोयल, सचिन सक्सेना आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।






















