
हापुड की डा.तनहा हरिद्वार में सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार तथा दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के तत्वावधान में 29 व 30 अगस्त 2026 को धर्म नगरी हरिद्वार के अवधूत मण्डल आश्रम में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय दिव्यगंगा महोत्सव एवं साहित्यकुम्भ में “भारत के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के विकास में गंगा का महत्व” विषय पर आयोजित दो दिवसीय भव्य अन्तर्राष्ट्रीय विचार मंथन, सेमिनार, कवि सम्मेलन में मंचासीन विशिष्ट आध्यात्मिक और साहित्यिक विभूतियों द्वारा देश विदेश के विभिन्न साहित्य मनीषियों की उपस्थिति में आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर (डॉ.) सरोजिनी ‘तनहा’ को दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से “दिव्य गंगा सेवी सम्मान-2026” तथा दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह की ओर से “टी जी टी साहित्य भूषण सम्मान-2026” प्रदान किया गया। आयोजन के अध्यक्ष डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने बताय कि कार्यक्रम में देश विदेश के लगभग 250 से अधिक साहित्यकारों की सहभागिता रही और मुख्य अतिथि के रूप में क्रान्ति वीर हुतात्मा श्रद्धेय मंगल पाण्डेय जी के प्रपौत्र “शाम्भवी धाम” हरिद्वार के पीठाधीश्वर स्वामी श्री आनन्द स्वरूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश विदेश से आये हिन्दी सेवियों का काव्य पाठ हुआ, शोध पत्र वाचन हुआ तथा सभी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पर डॉ. सरोजिनी ‘तनहा’ एक सत्र में मंचासीन रहीं तथा उन्होंने माँ गंगा पर अपनी रचना भी प्रस्तुत की। डॉ.’तनहा’ की इस उपलब्धि पर परिवार जनों और मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएँ दी हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















