👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज हापुड़ में मीडिया चैनलों द्वारा दिखाई जाने वाली बहस हेतु कठोर नियम बनाने की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाथों में बेनर लेकर सोमवार को यहां प्रदर्शन किया।
संगठन की ओर से पंकज त्यागी, हरिओम त्यागी, इंद्रमणी त्यागी,विशाल ,विक्रांत आदि ने आज यहां कहा कि कुछ चैनल केंद्र सरकार के एजैंडे को आगे बढ़ा रहे है। ये चैनल खबरे कम विचार अधिक देते है। बहस का उचित मापदण्ड न होने से समाज के लोगों को बराबरी का हक नहीं मिल पा रहा है। मीडिया अपनी जिम्मेेदारी से विमुख हो चुका है। उन्होंने टीवी चैनलों पर बहस को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग की।

























