👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में रविवार को चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने रमजान मुबारक के मौके पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें मुस्लिम समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. मौलाना जमरूद्दीन, देवेंद्र भारती, तस्लीम हुसैन, शरीफ यामीन सफी और नगर पंचायत सभासद इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, विपिन कुमार, दारा सिंह अश्वनी, पिंटू आदि मौजूद रहे.






















