हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सांसद हरीश द्वेदी ने सोमवार को हापुड़ में गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो गए है। इस दौरान सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण के लिए जो प्रभावी कदम केंद्र सरकार ने उठाए है, अन्य सरकारों ने नहीं। केंद्र सरकार गरीबों, असहायों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों आदि के लिए समर्पित सरकार है। केंद्र सरकार ने जो कल्याणकारी योजनाए बनाई है, उससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। बिना भेदभाव के योजनाओं का कार्यान्वित किया जा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हरीश द्वेदी सोमवार को हापुड़ मे भाजपा जनपद हापुड़ की अगुवाई में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने की।
समारोह के विशिष्ठ अतिथि व प्रदेश के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण योजना के तहत लाखो युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाखों नौजवानों व महिलाओं को रोजगार मिला है। समारोह को जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी व जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने भी सम्बोधित किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
JOB ALERT: हापुड़ के प्रीत विहार में बम्पर भर्ती: 9041390166























