हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री श्याम भक्त मंडल हापुड़ के तत्वावधान में देव उठान एकादशी पर श्री श्याम प्रभु (खाटू) वाले का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः श्री श्याम प्रभु को पोशाक अर्पण की गई। सांय को पूजन प्रारंभ हुआ, जिसमें सचिन सिंहल व शिल्पी सपरिवार यजमान रहे। कलकत्ते के कारीगरों द्वारा श्री श्यामप्रभु का अनुपम श्रृंगार किया गया एवं 56 भोग अर्पण किया गया। रात में श्याम प्रेमियों द्वारा संकीर्तन किया गया, जिसमें रसिक जनों ने सुंदर-सुंदर भजन गायें एवं बधाई उत्सव मनाया, जिस पर दर्शकों ने नृत्य किया। रात्रि को 11.15 बजे बाबा का केक काटकर जन्मोत्सव की बधाई दी गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर को फूलों, लाईटों व गुब्बारों से सजाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान गर्ग, मंत्री गौरीशंकर, संस्थापक सुनील पंसारी, अजय गुप्ता, राकेश अग्रवाल, प्रदीप कुमार, नीरज, शुभम, नवीन अग्रवाल, पूनम सिंहल, मीनू अग्रवाल, सुरेश केडिया, अतुत गर्ग, सुनील कंसल, यश कंसल आदि उपस्थित रहे।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854
























