
प्रॉपर्टी निवेश में 24 लाख रुपए का नगद लेन-देन, हुए जांच के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक प्रॉपर्टी के एक करोड़ 20 लाख रुपए में हुए सौदे में 24 लाख रुपए के नगद लेनदेन व स्टांम्प ड्यूटी चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच के आदेश दिए हैं दूसरी और आयकर विभाग के भी संज्ञान लेने की खबरें हैं।
बता दे की हापुड़ के तहसील चोपला से चंद कदमों की दूरी पर स्थित चौकड़ायत मार्किट है। इस मार्किट में एक दो मंजिला दुकान 23.79 वर्ग मीटर का सौदा दलाल की मार्फत एक करोड़ 20 लाख रुपए में हुआ था। इस दुकान में कभी बिजली की दुकान हुआ करती थी। इस दुकान का एग्रीमेंट 10 मार्च 2026 को हुआ जिसमें 24 लाख रुपए के नगद लेनदेन का उल्लेख है। दुकान का बैनामा बाजार भाव से कम सर्किल रेट पर किया गया है जबकि नियम के मुताबिक बाजार भाव पर होना चाहिए था।
पता चला है कि उत्तर प्रदेश शासन ने स्टांप ड्यूटी चोरी के मामले की जांच के आदेश दिए हैं और आयकर विभाग ने भी संज्ञान लिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























