हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दोयमी में स्थित हनुमान मंदिर गढ़ी में चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र को अपना निशाना बनाया। शुक्रवार की सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी जब मंदिर में पहुंचे तो दानपात्र गायब देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने अन्य ग्रामीणों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। इसी बीच मंदिर से करीब 200 कदम की दूरी पर मिले दानपात्र से पैसे गायब थे। पुजारी मोहनलाल का कहना है कि करीब 7 से आठ हजार रुपए दानपात्र में थे जो कि चोरी हो गए।
चोरी की घटना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
हापुड़ के हनुमान मंदिर गढ़ी में गुरुवार की रात किसी समय चोर मंदिर में दाखिल हुए और वहां रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसे अपने साथ ले गए। चोरों ने दानपात्र में रखी नकदी को चुरा लिया और दानपात्र वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण और पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























