👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंगरौली में सड़क हादसे के कारण एक गोवंश का पैर टूट गया। इलाज के अभाव में गोवंश तड़प रहा है। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को गोवंश का उपचार कराना चाहिए।
सिमरौली में गुरुवार की रात एक अज्ञात वाहन ने गोवंश को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान गौवंश बुरी तरीके से घायल हो गया जिसके पैर में चिकित्सकों ने खानापूर्ति करते हुए पट्टी तो बांध दी लेकिन सही उपचार नहीं किया जिसकी वजह से खून से लथपथ गोवंश के पैर की पट्टी एक बार फिर निकल गई जो यहां-वहां भटक रहा है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























