
अभियुक्त से मिली चोरी की बाइक, अदालत ने किया दंडित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त शिवम से चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 313/2017 धारा 379, 411 भादवि थाना गढ़मुक्तेश्वर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (23 दिवस) व 3,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी
शिवम पुत्र बिशन सिंह निवासी मौहल्ला घासमंड़ी थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















