
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलानाः कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला काशी में एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के ससुरालीजन पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। सुनील २ कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 14 अप्रैल को उसके पुत्र के ससुराल पक्ष के चार लोग, आकाश, योगेश, जयकिशन व हरेंद्र सिंह अचानक उसके घर में घुसे व गाली-गलौज करने लगे। सुनील के विरोध पर घर में तोड़फोड़ कर उनकी पत्नी प्रिया व बेटी से मारपीट कर घायल कर दिया। हत्या की धमकी दे आरोपित भाग गए। घटना के बाद परिवार में दहशत है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























