
गढ़ः मां के साथ मदरसे जा रहे किशोर पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला दरगाह शरीफ नगर अल्लाहबख्शपुर रेलवे लाइन के पास रहने वाले एक किशोर पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है, जिससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया है। स्वजन ने किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देख उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।
मोहल्ला दरगाह के पीड़ित के दादा उस्मान ने बताया कि कुछ दिन पहले आल्लाबक्ख्शपुर रेलवे लाइन के पास उन्होंने मकान बनाया है, जो नगर की आबादी से जंगल वाले रास्ते से जुड़ा है। गुरुवार को 10 वर्षीय अहद अपनी मां गुलशमा को मदरसे में लेकर आ रही थीं। गुलशमा ने बताया कि उनका बेटा पीछे रह गया था। जिसके बाद उन्होंने तलाशा तो वह चीखता व रोता हुआ मिला। जिसकी शर्ट में आग लगी थी। वहीं आनन-फानन में परिजन व पड़ोसी किशोर अहद को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने मेरठ के एक अस्पताल में रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को किशोर अहद ने आपबीती सुनाई कि चार अज्ञात युवकों ने एक बोतल भरकर उस पर फेंक दिया था, जिससे आग लग गई थी।
एक युवक ने लाल टीशर्ट पहन रखी थी, किशोर अहद के दादा उस्मान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच जारी है। जल्द से जल्द आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

























