
जवाहर गंज में बंदरों का आतंक, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के जवाहर गंज इलाके में बंदरों के आतंक से स्थानीय लोग परेशान हैं। बंदरों की बढ़ती संख्या के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग जरूरी काम से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदरों के कारण इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों को आशंका रहती है कि कहीं बंदर उन पर हमला न कर दें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर परिजन चिंतित हैं।
बंदरों के आतंक से रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे बिना किसी डर के घरों से बाहर निकल सकें।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926
























