
गढ़मुक्तेश्वर में 4.70 लाख का कुकिंग मीडियम जब्त
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर स्थित शिव फूड प्रोडक्ट्स के निर्माण स्थल की जांच की।
कार्रवाई के दौरान 752 लीटर कुकिंग मीडियम, जिसकी कीमत करीब 4.70 लाख रुपये है, जब्त कर कारोबारी की अभिरक्षा में दिया गया। संदेह और पंजीकरण व निर्माण में भिन्नता के चलते दो अलग-अलग नामों से पैक कुकिंग मीडियम और एक खुले तैयार पदार्थ समेत तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए। निर्माण स्थल की कमियां दूर करने के लिए सुधार सूचना जारी की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के दौरान अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि मानकों का पालन करना ही होगा।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























