
👁 76 views Views
सामिया गार्डन के युवक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में हापुड़ बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन कॉलोनी के अबरार के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें दो लड़के धार्मिक भावनाएं भड़काने हेतु परस्पर वार्ता कर रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और सामिया गार्डन के अबरार व एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























