
52 लाख लेकर लकड़ी न देने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला पुरा के कारोबारी सुनील गर्ग ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शैलेश फॉर्म के अमित कुमार, डॉक्टर सलीम अहमद, इरशाद अहमद और हर्ष अग्रवाल ने उन्हें लकड़ी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उन्होंने 52 लाख दिए थे लेकिन आरोपियों ने लकड़ी नहीं दी। पीड़ित की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुनील गर्ग ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें लकड़ी उपलब्ध कराने आश्वासन दिया था। इसके बदले उन्होंने 52 लाख रुपए आरोपियों को दिए थे। आरोपियों ने ना तो लकड़ी दी और ना ही रुपए वापस लौट आए। 1 जनवरी 2026 को तीनों आरोपी पीड़ित की दुकान पर पहुंचे और तमंचा दिखाकर दोबारा रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद उन्होंने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























