
👁 19 views Views
हापुड़: ऑफिस का ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की ओम विहार कॉलोनी के रहने वाले सोनू कसाना ने पुलिस को बताया कि मोनू त्यागी की कोठी के पास उनका 106 गज का प्लॉट है जिस पर कार्यालय बना हुआ है। 4 जुलाई की रात चोर कार्यालय में दाखिल हुए जिन्होंने वहां से इनवर्टर व बैटरी चोरी कर लिया और फरार हो गए। घटना का पता चलने पर उन्होंने आसपास काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























