
छह साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के मामले में मौलाना पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी कामगार ने एक मस्जिद के मौलाना पर उनकी छह साल की बेटी के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि आरोपी मौलाना नईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित ने बताया कि वह ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उनकी बेटी गांव की एक मस्जिद में पढ़ती है। गुरुवार को भी उनकी बेटी सुबह अन्य बच्चों के साथ मस्जिद गई थी। मौलाना ने उनकी बेटी को अपने पास रोककर अन्य बच्चों को घर भेज दिया। मौलाना ने बच्ची को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान गांव का रहने वाला युवक वहां पहुंच गया जो अचानक दरवाजा खोलकर अंदर चला गया। उसने देखा कि मौलाना बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसने शोर मचाया तो अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बेटी ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























