घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर मतनौरा निवासी नंदराम पुत्र रामचंद्र की तहरीर के आधार पर बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने गांव फतेहपुर मतनौरा निवासी ओमवीर पुत्र आज़ाद, अमन, प्रिंस और सोनू पुत्रगण जयवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह पेशे से किसान है और एक किसान संगठन से भी जुड़ा है। मामला 29 जून की रात करीब 11:45 के आसपास का है जब वह अपने मकान के हाल में सो रहा था। तभी आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने जब विरोध किया तो उसके साथ जमकर मार पिटाई की और हुक्के की चिलम में जल रही आग को पीड़ित के ऊपर फेंक दिया। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। उसके बाद आरोपी घर के सामान में व गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने लगे जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

DA POLO से खरीदें जेंट्स कलेक्शन || 70% तक छूट: 7836889091









  • Related Posts

    JOB ALERT: Hiring of Social Science (S.st) Teacher at S.A International School: 9258003065

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): Hiring of S.st Teacher at S.A International School. *Required Qualification M.A (History/Political Science/ Geography / Economics)B.Ed. is mandatory. Experienced , qualified and passionate…

    Read more

    हापुड के 49 गांवों में कांग्रेस लगाएगी मनरेगा चौपाल

    🔊 Listen to this हापुड के 49 गांवों में कांग्रेस लगाएगी मनरेगा चौपालहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जनपद हापुड़ में होने जा रही मनरेगा की चौपालों के कार्यक्रम का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JOB ALERT: Hiring of Social Science (S.st) Teacher at S.A International School: 9258003065

    JOB ALERT: Hiring of Social Science (S.st) Teacher at S.A International School: 9258003065

    हापुड के 49 गांवों में कांग्रेस लगाएगी मनरेगा चौपाल

    हापुड के 49 गांवों में कांग्रेस लगाएगी मनरेगा चौपाल

    श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर 18 जनवरी को

    श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर 18 जनवरी को

    बाबूगढ़: किसान का स्टार्टर व केबल चोरी

    बाबूगढ़: किसान का स्टार्टर व केबल चोरी

    सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य पोंग व मकर संक्रांति का आयोजन

    सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य पोंग व मकर संक्रांति का आयोजन

    ऑन डिमांड बदमाशों को अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले तीन सप्लायर दबोचे, 10 अवैध हथियार बरामद

    ऑन डिमांड बदमाशों को अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले तीन सप्लायर दबोचे, 10 अवैध हथियार बरामद
    error: Content is protected !!