
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज में कार और 10 लाख रुपए की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और कमरे में बंद करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसकी ननद का पुत्र उसbपर गलत नजर रखता था और अश्लील हरकत करता था। एसपी के आदेश पर महिला थाने में पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता न एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 3 फरवरी 2025 को गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर 23 के रहने वाले धीरज शर्मा से हुई थी। माता-पिता के निधन के कारण शादी उसके भाई बहनों ने कराई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति, दोनों ननद, दोनों ननदोई और ननद का पुत्र दहेज में कार और 10 लाख रुपए की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे और कई बार कमरे में बंद कर देते थे। पिता के अनुसार 18 जून को उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।




















