👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के कस्बे की रहने वाली शांति देवी की बेटी दीपिका की शादी 12 फरवरी 2021 को मेरठ के थाना कंकर खेड़ा के न्यू गोविंदपुरी के रहने वाले दीपांकर राव से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में गाड़ी और 15 लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहितों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। इसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























