
किसान को गोली मारने के मामले में अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक में गर्दन में गोली लगने से घायल हुए किसान की हालत में सुधार है। किसान खतरे से बाहर है। स्वजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि शनिवार की दोपहर किसान तस्वीर सिंह अपने नलकूप के कमरे में खाली करेट रखने गए थे जहां अज्ञात हमलावरों ने हत्या करने की नीयत से उनकी गर्दन में गोली मारी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा कि दो हमलावरों ने किसान तस्वीर सिंह पर हमला किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























