
दो बहनों से छेड़छाड़, उठाकर पैठ में बेचने की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एक मोहल्ले की दो सग बहनों के साथ दो आरोपियों द्वारा सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। गिरफ्तार कर आगे की जाएगी।
हापुड़ देहात क्षेत्र की रहने वाली दो बहने सोमवार की सुबह कोचिंग के लिए घर से पैदल जा रही थी। तभी चैनापुरी मोहल्ले के दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह दोनों घर पहुंची और अपनी मां को मामले से अवगत कराया। आरोपियों ने धमकी दी कि उन्होंने किसी को बताया तो उठाकर बेच देंगे। इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606


























