शंकर भगवान की जय के उद्घोष पर मुस्लिम व्यक्ति को धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी कारी अब्दुल्लाह पुत्र मुन्ने खान का आरोप है कि वह 30 जुलाई को स्याना नहर चौकी पर कांवड़ यात्रियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहा जहां उसने शंकर भगवान की जय व बम भोले के उद्घोष लगाए। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही दबंग उसे जान से मारने, उसकी व परिवार की हत्या करने और जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं जिससे पीड़ित बेहद परेशान है जिसने सिंभावली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव बैठ निवासी मरगूब, आलीशान, अज्जू, वसीम, शाकिर व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारी अब्दुल्ला ने बताया कि वह समाज सेवा के क्षेत्र में अक्सर आगे रहते हैं। स्याना नहर चौकी पर कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें वह भी शामिल हुए और भगवान शंकर के उद्घोष लगाए लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसके व उसके परिवार की हत्या करने, जिंदा जलाने की धमकी देने लगे। गांव में कुछ पोस्ट भी चिपकाए गए हैं जिनपर कट लगाया हुआ है। सिंभावली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























