तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने की बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर सोमवार को होने वाली तिरंगा यात्रा के संबंध में रविवार को एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि सोमवार को युवा मोर्चा के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा (मोटरसाइकल) साय 3:00 बजे रेलवे रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से प्रारंभ होकर अतरपुरा चौराहा, पक्का बाग, चंडी मंदिर, मेरठ गेट पुलिस चौकी से गोल मार्केट, अतरपुरा होते हुए अटल पार्क पर विश्राम करेगी। इस यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग यात्रा के मुख्य अतिथि रहेगें। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत, मोहन सिंह, राजीव सिरोही, मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, सुमित पारचा, मोनू बजरंग, डॉक्टर पायल गुप्ता, छवि दीक्षित, दीपक भाटी, अनिरुद्ध कस्तला, अमित सिवाल, जिनेंद्र चौधरी, चौधरी योगेंद्र सिंह, डॉक्टर रिंकू सैनी, नितिन पराशर, रोहताश यादव, अजय कस्तूरी, नरेंद्र कोरी, भूपेंदर सिंह व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























