
प्लाट बेचने के नाम पर 31.80 लाख रुपए हड़पने के आरोप में तीन सगे भाई समेत छह पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 31 लाख 80 हजार रुपए हड़पने के आरोप में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में हापुड़ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलरों का नाम भी शामिल है। पुलिस ने रजनी गुप्ता पत्नी सुनील कुमार गुप्ता निवासी बुर्ज मोहल्ला हापुड़ की तहरीर के आधार पर ग्राम असौड़ा हापुड़ देहात के शेर अली व अनीस अहमद पुत्रगण मोहम्मद सईद अहमद, शाह आलम पुत्र शेर अली, ग्राम खंद्रावली मेरठ के राहत अली व जीशान पुत्रगण गुल मोहम्मद, वरिसा पत्नी गुल मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रजनी गुप्ता को प्रॉपर्टी डीलर पवन गोयल पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश गोयल निवासी मधुबन कॉलोनी हापुड़, पंकज बंसल पुत्र राजा राम बंसल निवासी सरस्वती एनक्लेव हापुड़ ने 23 फरवरी 2024 को बताया कि उनके हापुड़ के सूर्य विहार स्थित कार्यालय पर असौड़ा के रहने वाले कुछ लोग आए हैं जो आवासीय प्लाटिंग कर रहे हैं और वह अपना प्लॉट बेचना चाहते हैं जिसके बाद पीड़ित पक्ष मौके पर पहुंचे जहां उनकी मुलाकात आरोपियों से हुई। मौके पर मौजूद शाह आलम, अनीस अहमद, राहत अली, जीशान ने बताया कि प्लॉट के मालिक शाह आलम के पिता शेर अली पुत्र मोहम्मद सईद अनीस, राहत अली व जीशान और उसकी माता वारीसा है। शेर अली ने अपने बेटे शाह आलम के नाम और वरीसा ने अपने पुत्र राहत अली को भूमि को विक्रय करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है।
प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सौदेबाजी करते हुए 5,200 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से उक्त प्लाट के रेट प्लॉट के मालिकान से तय कराए और 31 जुलाई 2024 को रजिस्टर्ड विक्रय पत्र द्वारा राउंड फिगर 31 लाख 80 हजार रुपए में प्लॉट मालिक ने प्लॉट को विक्रय करना बताते हुए बेनामे से पहले ही रुपए देने की शर्त लगाई जिसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग तरीकों में आरोपी पक्ष के खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का कहना है कि बैनामे की तारीख 31 जुलाई 2024 तय हुई। शाम तक पीड़ित पक्ष दूसरी पार्टी का इंतजार करता रहा लेकिन आरोपी पक्ष नहीं पहुंचे इसके बाद रजनी गुप्ता ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलरों पवन गोयल, पंकज बंसल, अमित मित्तल के साथ प्लाटिंग स्थल पर पहुंचे जहां आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर धमकाया और मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष से 31 लाख 80 हजार ठग लिए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586






















