👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में अमरुद तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बीना ने अपने भाई होमगार्ड धनंजय सिंह को फोन कर गांव में बुला लिया। इसके बाद धनंजय और अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई की जिसके बाद वह घायल हो गए। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर होमगार्ड समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 333, 324 (2), 324 (5), 115 (2), 352, 351 (2), 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























