जानलेवा हमला करने के मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में रास्ते पर आने जाने को लेकर हुई कहानी के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी डंडों से पीटा जिससे एक पक्ष घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक युवक 22 अप्रैल को गांव दोताई रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब वह वहां से वापस लौट रहा था तो रास्ते में वाहन निकालने को लेकर दोनों पक्षो के लोगों में कहासुनी हो गई जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। एक पक्ष ने 23 अप्रैल को दूसरा पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की व जानलेवा हमला किया। पुलिस ने नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586

























