
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सड़क किनारे खड़ी कर शौच करने गए युवक की बाइक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। जब शौच करने के बाद वह वापस लौटा तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैष्णो धाम कॉलोनी के रवि चौहान ने बताया कि छह अप्रैल की शाम को वह गांव छिजारसी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में बाइक खड़ी कर वह शौच के लिए चला गया। जब वापस आकर देखा तो बाइक गायब थी। गायब बाइक देख उसके होश उड़ गए जिसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093

























