
हापुड़ के यात्रियों का इंतजार खत्म, कल से पटरी पर लौटेगी मेमू ट्रेन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों और रोजाना आवाजाही करने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पटरियों और स्लीपर बदलने के काम के चलते 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रही मेमू ट्रेन 5 अक्टूबर से फिर से पटरी पर लौटने जा रही है।
गाजियाबाद में चल रहे पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के कारण पिछले 10 दिनों से यह ट्रेन निरस्त चल रही थी, जिससे हापुड़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अन्य ट्रेनों पर भी भीड़ का दबाव बढ़ गया था।
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, 5 अक्टूबर से मेमू ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित की जाएगी। ट्रेन सेवा दोबारा शुरू होने से गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी व कारोबार के लिए जाने वाले सैकड़ों दैनिक यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















