हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर में रिश्तेदारी में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भूमि विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के पलवल क्षेत्र के गांव सिहोल निवासी इंद्रजीत सिंह ने थाने में तहरीर दी और बताया कि उसकी और इसके भाई देशवीर की गांव पृथला निवासी दो बहनों से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नियों ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिन्होंने समझौते में कृषि भूमि मांगी। उसके बाद दलबीर ने अपने हिस्से की कृषि भूमि गांव की ही कौशल के नाम दान कर दी थी। इसमें यह तय हुआ कि केस समाप्त होने के बाद वह जमीन वापस लौटा देगी। कुछ समय पहले केस का फैसला हो गया लेकिन कौशल से अपनी जमीन वापस मांगी तो उसने इंकार कर दिया। इसको लेकर विवाद हो गया। इसी रंजिश को लेकर कौशल ने अपने परिजन देवेंद्र, अभय, किरणपाल, संदीप, सरूप, कुमर सिंह, ऋषिपाल, राज सिंह निवासी गांव सीहोल और अर्चना, नरेंद्र, भूरी निवासी गांव जमालपुर और सेहल निवासी रिंकू के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत देशवीर को जमालपुर बुलाया जहां आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और हादसा दर्शाने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























