सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के डिस्प्ले को लेकर चलाया अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के डिस्प्ले को लेकर एक अभियान चलाया गया। इस दौरान उन दुकानदारों चेतावनी दी जो कि खुले में रखकर तंबाकू, सिगरेट आदि बेच रहे थे। दुकानदारों को बताया कि खुले में सिगरेट, तंबाकू रखकर ना बेचें। यदि नियम का पालन नहीं किया गया तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने इस दौरान 10 से 15 दुकानों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि स्कूल की यूनिफार्म पहन कर आने वाले बच्चों को सिगरेट व तंबाकू न दिए जाएं। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यदि कोई दुकानदार सिगरेट व तंबाकू देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विदेशी सिगरेट ना बेचें। सिगरेट और तंबाकू अंदर रखकर ही बेचे। यदि नियमों के विरुद्ध सिगरेट व तंबाकू बेचे गए तो कार्रवाई की जाएगी।
इसी के साथ निरीक्षण कर रहे अधिकारियों ने बताया कि स्कूल से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर ही तंबाकू बेचा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर कुछ लोग बैठकर शराब पीते हुए मिले जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और सख्त चेतावनी दी गई है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























