
जीएसटी चोरों के विरुद्ध अभियान 16 अगस्त से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में जीएसटी चोरी तथा मुखौटा व बोगस फर्मों के द्वारा टैक्स चोरी से राजस्व को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सरकार ने एक बार फिर 16 अगस्त से टैक्स चोरों के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है। सरकार ने छापा मार टीमों का गठन किया है।
बोगस फर्मे सरकारी राजस्व का मोटा चूना लगा रही हैं। अकेले यूपी में 3000 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का अनुमान है। 16 अगस्त से शुरू होने बाले वृहद जांच अभियान के दौरान जालसाजी में लिप्त कारोबारियों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रत्येक टीम के T कामकाज की समीक्षा होगी, जिसमें टैक्स चोरी की रकम के साथ-साथ गिरफ्तारी की संख्या बतानी होगी।
राज्य कर विभाग को इस वर्ष 1.56 लाख करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सबसे बड़ी चुनौती टैक्स चोरी करने वालों का संगठित सिंडीकेट है। पिछले साल दो महीने तक चलें जांच अभियान का असर दिखाई दिया था। करीब 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध जीएसटी चोरी से जुड़े करीब 29,273 फर्जी पंजीकरणों का खुलासा हुआ था। इस खुलासे से सरकार को पांच हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने से बच गया। इसे देखते हुए वरिष्ठ केंद्र और राज्य कर अधिकारियों वाली राष्ट्रीय समन्वय समिति ने दोबारा विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया।
16 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान के लिए सेंट्रल जीएसटी और राज्य कर विभाग की टीमें तैयार हैं। केंद्र तथा राज्य जीएसटी अधिकारी संदिग्ध जीएसटीआईएन (जीएसटी पहचान संख्या) का तय समय में सत्यापन करेंगे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























