गंगा एक्सप्रेसवे का 80 प्रतिशत काम पूरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से हापुड़ होकर प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का तकरीबन 80 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो गया है। गंगा एक्सप्रेसवे पर चालू वर्ष-2024 के अंत तक वाहनों का आवागमन शुरु होने की उम्मीद है।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जा रहा गंगा एक्सप्रेसवे दिन प्रतिदिन आकार लेता जा रहा है। बिजौली में मेरठ-हापुड़ रोड पर जहां आरओबी बनकर तैयार है वहीं इंटरचेंज का कार्य भी लगभग 30 प्रतिशत पूरा हो गया है। मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद से होकर प्रयागराज तक इस एक्सप्रेसवे पर 80 प्रतिशत सड़क बनकर तैयार हो गई है। नदी, नाले पर पुल और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे लंबाई 593 किमी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले गंगा एक्सप्रेसवे को कुंभ से पहले शुरू करने का दावा किया जा रहा है। कुंभ मेले को लेकर ही एक्सप्रेसवे निर्माण चल रहा है। सरकार ने इस बार कुंभ में इसी एक्सप्रेसवे से जनता को ले जाने का वादा किया है। पहले चरण में आरआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी और अडानी ग्रुप कार्य कर रहे हैं। अगर हम मेरठ सीमा में गंगा एक्सप्रेसवे के कार्य की बात करें तो सड़क का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मेरठ से सीधे प्रयागराज जाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भरेंगे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700



























