हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ दबंगों द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर उसपर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के सचिन बंसल समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक मामला गुरुवार का है जब मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी का सचिन बंसल पुत्र कन्छी, विवेक पूनिया उर्फ गुच्छु तथा अमन मौहल्ले में रह रहे शतांक यादव के घर में घुस गए और उसके साथ मारपिटाई कर गाली गलौज किया। साथ ही आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शतांक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 504 तथा 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























