
बुलंदशहर: पशु चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, पिलखुवा निवासी घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर पुलिस की वाहन/पशु चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलवस्था व अन्य चार आरोपी गिरफ्तार हुए है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व वाहन बरामद हुए है।
आपको बता दें कि गुरुवार की रात को थाना बीबीनगर पुलिस टीम पोटा कबूलपुर वाले रास्ते पर चन्दपुरा बम्बे के पास मुखबिर खास द्वारा मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तभी एक मोटर साईकिल पर 02 व्यक्ति व एक छोटा हाथी में 03 सदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र कासिम निवासी मौहल्ला सदीकपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप मे हुई है। घायल अभियुक्त के अन्य 04 साथियों को भी पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी बीबीनगर में भर्ती कराया गया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान समीर पुत्र कासिम, निवासी मौहल्ला सदीकपुरा, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़, उम्र करीब 32 वर्ष। (घायल), मनीष उर्फ चिन्टू पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम रौड़ा थाना सिम्भावली जनपद हापुड़, उम्र करीब 22 वर्ष, उवैश पुत्र आरिफ निवासी वैठ थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ उम्र करीब 24 वर्ष, आसिफ पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला आदर्श नगर स्याना बस अड्डे के पीछे कस्बा व थाना गढ़ जनपद हापुड़ उम्र 32 वर्ष तथा दानिश पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मौहल्ला सैनी फरीदनगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















