
बसपा ने डॉ. ए. के. कर्दम को पांचवीं बार बनाया जिलाध्यक्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहुजन समाज पार्टी ने एक बार फिर जनपद हापुड़ की कमान डॉक्टर ए. के. कर्दम के हाथों में सौंपी है जिन्हें पांचवीं बार जनपद हापुड़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। लगातार हो रहे फेर बदल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। अब एक बार फिर जिलाध्यक्ष की कमान डॉक्टर ए. के. कर्दम को मिली है। इस दौरान डॉक्टर एके कर्दम के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। AK कर्दम ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे बखूबी निभाएंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए और मेहनत से कार्य करेंगे। बहुजन समाज पार्टी और बसपा प्रमुख मायावती के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसके लिए अभियान को गति देंगे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















