Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मेरठ से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता गिरीश कुमार को गिरफ्तार कर पिलखुवा पुलिस के हवाले कर दिया। भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश न होने पर जेई के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हुए थे जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जेई को गिरफ्तार कर पिलखुवा पुलिस के हवाले कर दिया।
OUR TRENDING: जेल में करवटें बदलता रहा रिश्वतखोर आबकारी इंस्पैक्टर
आपको बता दें कि तीन फरवरी वर्ष 2020 को मेरठ की एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक कुंवर पाल सिंह पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था जो कि ठेकेदार को भुगतान करने की एवज में कमीशन के रूप में रिश्वत ले रहा था। उस दौरान निरीक्षक कुंवर पाल सिंह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार उर्फ छोटेलाल पुत्र मोहनलाल निवासी पड़ीयों वाली गली पिलखुवा, जेई गिरीश कुमार तथा लिपिक शैलेंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में मुकदमा दर्ज किया था। टीम ने विनोद कुमार को जेल भेज दिया था। मामले में कोर्ट से जेई गिरीश कुमार के एनबीडब्लयू जारी हुए थे जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर पिलखुवा पुलिस के हवाले कर दिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















