हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर वी पी अग्रवाल, चेयरमैन पंकज गोयल, डायरेक्टर वैभव गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके पश्चात ध्वजारोहण हुआ और राष्ट्रीय गान गाया गया.
छात्रों ने मार्च पास्ट एवं परेड के बाद ध्वज को सलामी दी. इस अवसर पर छात्रों द्वारा भाषण, राष्ट्रभक्ति के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए.
संस्थापक ने अपने भाषण में बताया कि स्वतंत्रता दिवस का महत्व क्या है और देश के प्रति प्रत्येक नागरिक का क्या कर्तव्य है? साथ ही विद्यालय की उन्नति के बारे में प्रधानाचार्य ने अवगत कराते हुए बताया कि आगामी सत्रों में विद्यालय कक्षा 12 तक की शिक्षा देने की तैयारी कर रहा है.
विद्यालय में कार्यक्रम के उपरांत प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की अभिभावकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की. बता दें कि ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबंध है. कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम के समापन में छात्रों तथा अभिभावकों को प्रसाद वितरित किया गया. सभी शिक्षकों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























