हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव नयागांव निवासी एक विवाहिता के पति ने अपनी प्रेमिका के साथ गजरौला में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली. प्रेमी और प्रेमिका ने एक ही दुपट्टे से दो फंदे बनाएं और अलग-अलग पेड़ पर लटक गए. स्वजन ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है और लिखित में आत्महत्या करने की बात बताई है.
बता दें कि गजरौला के गांव सुल्तानठेर निवासी 30 वर्षीय जीतपाल पुत्र विशंभर सिंह की शादी 27 अप्रैल को गढ़मुक्तेश्वर के गांव नयागांव की एक युवती से हुई थी. शादी के बाद भी जीतपाल का 21 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जीतपाल गुरुवार की रात पत्नी को ससुराल छोड़कर अपने गांव चला गया और प्रेमिका के साथ खेतों पर पहुंच गया. शुक्रवार की सुबह प्रेमी और प्रेमिका का शव पेड़ पर लटका मिला. बताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली.
JOB Alert: हापुड़ में पाएं प्रतिमाह आठ हजार रुपए और इंसेंटिव : 8077178076























